फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nandini and Ritika were going with the family to a function at their cousin's house

Gorakhpur News: ममेरी बहन के घर समारोह में परिवार के साथ जा रही थी नंदनी व ऋतिका

Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nandini and Ritika were going with the family to a function at their cousin's house
गगहा के कुसमौरा बुजुर्ग में सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौत का मामला
विज्ञापन

घायल परिवार वालों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
कसिहार/बेलीपार। गगहा के कुसमौरा बुजुर्ग में मंगलवार को ममेरी बहन के यहां शादी समारोह में परिवार के साथ नंदनी और ऋतिका जा रही थीं। ऑटो में सवार परिवार को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई जबकि परिवार के लोग घायल हो गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज चल रहा है।
गगहा में कुसमौरा बुजुर्ग में हुए सड़क हादसे में नंदनी (13) उनवल के रतसही गांव निवासी है। वहीं दूसरी किशोरी उसकी मौसेरी बहन गीडा थाने के पेवनपुर गांव निवासी ऋतिका (15) है। दोनों परिवार के साथ बेलीपार के नावापार निवासी मामा बसंत कुमार की पुत्री गुड़िया के ननद की शादी में गगहा थाने के पिछौरा गांव में जा रही थीं। छह मई को शादी थी।
विज्ञापन

ऑटो में नंदनी की नानी गंगदेई (75), ऋतिका की मां सावित्री देवी (42), मौसी कविता देवी (30), मौसेरा भाई बिट्टू (16), नंदनी की मां रोजा देवी (55), नंदनी का भाई विक्की (12), मौसेरा भाई (17), बेलीपार के चंदौली खुर्द निवासी अनिरुद्ध (22), नैतिक व सन्नी और नंदनी व ऋतिका सवार थीं। इधर, हादसे के बाद गम के माहौल में शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed