फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Named accused released from police station, family members attempted self immolation

Gorakhpur News: नामजद आरोपियों को थाने से छोड़ा, परिजनों ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 16 Sep 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Named accused released from police station, family members attempted self immolation
सहजनवां थाने के बाहर पहुंचे घायल युवक के भाइयों ने खुद पर मिट्टी का तेल, हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

सहजनवां। डोमहर माफी गांव में पिछले मंगलवार को हुए गोलीकांड के आरोपियों को छोड़े जाने से नाराज घायल युवक के भाइयों ने खुदकुशी की कोशिश की। सोमवार को थाने के बाहर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि पुलिस कर्मियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
डोमहर माफी निवासी विपिन सिंह मंगलवार रात अपने दोस्त विकास यादव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जोन्हिया क्रॉसिंग के पास बुलेट सवार ग्राम प्रधान मंजीत सिंह अपने साथियों विवेक सिंह और प्रदीप सिंह के साथ आकर विपिन सिंह पर गोली चला दी। गोली विपिन के सीने के नीचे बाएं तरफ से लगकर पार हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया था। परिजनों का आरोप था कि करीब चार दिनों तक तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को छोड़ दिया। इससे नाराज होकर पीड़ित परिवार थाने पहुंच गया। थाने पहुंचते ही गेट पर विपिन के भाई अंकित सिंह और आजाद सिंह ने आत्मदाह के लिए शरीर पर मिट्टी का तेल डाल लिया। इस पर पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने दौड़ कर उन्हें पकड़ लिया और माचिस छीन कर फेंक दिया। परिजनों का हंगामा को देखते हुए पुलिस ने अंकित, आजाद के अलावा अभियांशु सिंह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है नामजद आरोपियों की घटना स्थल पर लोकेशन नहीं मिली है। वहीं ग्राम प्रधान अपने घर पर दिखाई दिए हैं। उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के तौर पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed