फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nagpur-Samastipur weekly puja special will run via Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर होकर चलेगी नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल

Sat, 13 Sep 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nagpur-Samastipur weekly puja special will run via Gorakhpur
नागपुर से 24 सितंबर और समस्तीपुर से 25 सितंबर से 10 फेरों के लिए चलाई जाएगी
विज्ञापन

गोरखपुर। आगामी त्योहारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नागपुर से 24 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और समस्तीपुर से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
01207 नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 24 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को नागपुर से सुबह 10:40 बजे चलकर बैतूल, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती से दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 11:55 बजे छूटकर छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते समस्तीपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 01208 समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को समस्तीपुर से रात 11:45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 7:20 बजे छूटकर तीसरे दिन नागपुर सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 और एसएलआरडी के दो समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed