फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mutation will be done during the registry itself... Work has started on the server

Gorakhpur News: रजिस्ट्री के दौरान ही होगा दाखिल-खारिज...सर्वर पर शुरू हुआ काम

Tue, 02 Sep 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mutation will be done during the registry itself... Work has started on the server
स्टांप एवं पंजीयन और राजस्व परिषद की वेबसाइट होगी आपस में लिंक
विज्ञापन

रजिस्ट्री में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के लिए तहसील में भेजा जाएगा
गोरखपुर। जमीनाें की रजिस्ट्री कराने वालों को दाखिल-खारिज कराने के लिए तहसील का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। रजिस्ट्री कराते ही जमीन खरीदने वाले का नाम खतौनी में चढ़ जाएगा। इसके लिए राजस्व परिषद के साॅफ्टवेयर को स्टांप एवं निबंधन विभाग के साॅफ्टवेयर से लिंक किया जा रहा है। नए सर्वर पर इसे लेकर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।


अभी रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज के लिए तहसील में आवेदन करना होता है। नियमानुसार 35 दिनों के भीतर दाखिल-खारिज हो जाना चाहिए लेकिन छह से सात महीने बाद भी बहुत सारे लोगों का नाम खतौनी में नहीं चढ़ पा रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अब यह व्यवस्था रजिस्ट्री कार्यालयों में ही की जा रही है। इसके लिए गांवों की घरौनी के राजस्व रिकॉर्ड को बार कोड से जोड़ा जाएगा। रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री के समय दाखिल-खारिल का ऑप्शन कंप्यूटर पर आएगा। तहसील के सर्वर से लिंक होने के कारण खतौनी का पूरा डाटा भी आ जाएगा जिससे मिलान करके दाखिल-खारिज कर दिया जाएगा। गड़बड़ी की शिकायत होने पर उसे तहसील में जांच के लिए भेज दिया जाएगा। एआईजी स्टांप संजय कुमार दुबे ने बताया कि इस नई व्यवस्था से दाखिल-खारिज की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। लोगों को अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसे लेकर सर्वर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed