{"_id":"68ab7ca4e2f5f5886107ce98","slug":"gorakhpur-news-mushtaqs-family-raised-questions-on-the-role-of-so-demanded-sit-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1047949-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुश्ताक के परिजनों ने एसओ की भूमिका पर उठाए सवाल, एसआईटी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुश्ताक के परिजनों ने एसओ की भूमिका पर उठाए सवाल, एसआईटी जांच की मांग
विज्ञापन
सपा प्रतिनिधिमंडल ने गगहा के बरईपार गांव में परिजनों से की मुलाकात
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को गगहा के बरईपार गांव पहुंचा और मुश्ताक अली की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जानकारी ली। साथ ही शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि परिजनों ने पूरे मामले को मॉब लीचिंग करार देते हुए थानाध्यक्ष की भूमिका को संदिग्ध बताया है। साथ ही निलंबित करने और एसआईटी जांच की मांग की है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया है कि घटना की रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी, जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, डॉ. मोहसिन खान, विजय बहादुर यादव, जफर अमीन ''''''''डक्कू'''''''', मो. मिर्जा कदीर बेग, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।