फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Museum ready.. collecting documents from former mayor and councilor

Gorakhpur News: संग्रहालय तैयार.. पूर्व मेयर और पार्षद से जुटा रहे दस्तावेज

Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Museum ready.. collecting documents from former mayor and councilor
नि​खिल की खबर में नगर निग में तैयार हो रहा म्यूजियम । 
गोरखपुर। नगर निगम के पुराने भवन में बन रहे संग्रहालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। उसको अंतिम रूप देने का काम फिलहाल चल रहा है। नगर निगम अब पूर्व मेयर और पार्षदों से भी नगर निगम और गोरखपुर से जुड़े पुराने दस्तावेजों को जुटा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से भी संपर्क किया है। पूर्व मेयर अंजू चौधरी के यहां से कुछ पुराने फोटो लाए जाएंगे। 124 साल नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाया जा रहा है। काम कर रही फर्म दो साल तक संग्रहालय का संचालन करेगी। इसके बाद नगर निगम उसे संचालित करेगा। इस पुराने भवन का निर्माण 1899 में किया गया था। इसे अमन-ओ-अमन के नाम से जाना जाता था। इतना पुराना भवन होने के बाद भी इसकी मजबूती बेमिसाल है। इसको संरक्षित करते हुए इसमें संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। संग्रहालय का जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण की तैयारी है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय चौहान ने शहर के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि किसी के पास नगर निगम से संबंधित पुरातत्व महत्व की कोई वस्तु, अभिलेख अथवा फोटोग्राफ है तो वह उस सामान को नगर निगम को उपलब्ध करा सकते हैं। इस सामान को प्रस्तावित म्यूजियम में उपलब्ध कराने वाले नागरिक के नाम के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed