फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Murder accused arrested, one absconding

Gorakhpur News: हत्यारोपी गिरफ्तार, एक चल रहा फरार

Sat, 11 Jan 2025 08:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Murder accused arrested, one absconding
बांसगांव जयंतीपुर के वीरेंद्र का गला दबाकर की गई थी हत्या, पोखरे से बरामद हुआ था शव
विज्ञापन

पत्नी तीन पर दर्ज कराया केस, पुलिस ने एक को भेजा था जेल, अभी एक चल रहा फरार
गोरखपुर। बांसगांव में जयंतीपुर के रहने वाले वीरेंद्र की हत्या के आरोपी छोटेलाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र का गला दबाकर आरोपियों ने हाथ व पैर बांधकर पोखरे में फेक दिया था। शव बरामद होने के बाद पत्नी साधना ने तहरीर देकर गांव के संजय, देवीदीन और छोटेलाल समेत अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। इसमें पुलिस संजय को पहले ही जेल भेज चुकी है। देवीदीन अभी फरार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई 2024 को जयंतीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार हर दिन की तरह भोर में चार बजे घर के पास गौशाला में पशुओं को चारा खिलाने के लिए गए थे। सुबह होने के बाद जब घर के अन्य सदस्य उठे तब तक वह नहीं लौटे। पत्नी और पुत्री वीरेंद्र को ढूंढते हुए गौशाला तक गए लेकिन वहां पर वीरेंद्र नहीं थे और पशु नांद पर बंधे हुए थे। इसके बाद उनकी घंटों खोजबीन हुई लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच एक ग्रामीण के माध्यम से पता चला कि 500 मीटर दूर पोखरे के किनारे वीरेंद्र का गमछा और चप्पल पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण पहचान करने के बाद पोखरे में उतरकर उनकी तलाशी शुरू की। कुछ देर बाद वीरेंद्र का हाथ, पैर बंधा शव पोखरे से बरामद हुआ।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची बांसगांव पुलिस को बड़ी पुत्री प्रिया ने बताया कि पड़ोसियों से भूमि विवाद चल रहा है। लेखपाल ने उस विवादित भूमि की पैमाइश की थी लेकिन सहमति नहीं बनी। इसे लेकर वह नाराज चल रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में वीरेंद्र का गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इस मामले में पत्नी साधना ने गांव के तीन नामजद और अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। एसपी दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा था। घटना के बाद भाग निकले दो आरोपियों में से छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed