फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal corporation will develop forest on 25 acres of land

Gorakhpur News: 25 एकड़ जमीन पर जंगल विकसित करेगा नगर निगम

Sun, 22 Jun 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal corporation will develop forest on 25 acres of land
मियावाकी विधि का होगा इस्तेमाल, नगर निगम ने जमीन खोजी
विज्ञापन

एक लाख पौधे लगाने की योजना
गोरखपुर। नगर निगम 25 एकड़ जमीन पर मियावाकी विधि से पौधरोपण करेगा। इसके लिए निगम ने जमीन खोज ली है। पौध की देखरेख और मॉनिटरिंग के लिए अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम इस 25 एकड़ जमीन पर करीब एक लाख पौधे लगाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में पांच वर्षों में बहुत तेजी से विकास हुआ है। पिछले पांच सालों में गोरखपुर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग के अनुसार, गोरखपुर-बड़हलगंज मार्ग पर 10,448, सोनौली मार्ग पर 1,181, पडरौना मार्ग पर 3,809, गोरखपुर-महाराजगंज राज्य मार्ग पर 8,392, गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर 3,140 और सोनौली-बलिया मार्ग पर 12,758 पेड़ काटे गए हैं। इसके अलावा अन्य सड़क योजनाओं पर करीब 30 हजार से अधिक पेड़ काटे गए।
विज्ञापन

इन्हीं की भरपाई और निगम क्षेत्र को दोबारा हरा-भरा करने के लिए निगम ने इस मानसून सीजन में एक लाख पौधे लगाने की योजना बनाई है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि नौसड़, सेंदुली-बेंदुली, रामपुर नया गांव, जंगल नकहा, जंगल हरिभजन, हरसेवकपुर आदि स्थान में लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मियावाकी विधि
जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी ने इस विधि को विकसित किया था। इसका उपयोग करके छोटे क्षेत्रों में घने, स्व-स्थायी जंगल बहुत कम समय में उगाए जा सकते हैं। इस विधि में देसी पौधों की कई प्रजातियों को एक साथ, एक दूसरे के बहुत करीब लगाया जाता है। इससे वे तेजी से बढ़ते हैं और एक-दूसरे को सहारा देते हैं।



वन विभाग ने जिले में लगाए 51 लाख पौधे
वन विभाग इस मानसून सीजन में 51 लाख पौधे लगाएगा। इसमें 20 लाख निकाय, ग्रामपंचायत की मदद से लगाएं जाएंगे। 31 लाख पौधे वन विभाग खुद रोपित करेगा। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि 51 लाख पौधे में से 30 प्रतिशत पौधे फलदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed