फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation removed the possession of land worth 10 crores in Gulriha

Gorakhpur News: नगर निगम ने गुलरिहा में 10 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा

Fri, 01 Aug 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation removed the possession of land worth 10 crores in Gulriha
पूर्व में जारी किया गया था नोटिस, जवाब न मिलने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को गुलरिहा क्षेत्र में अपनी करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। चार लोगों ने सड़क किनारे की जमीन पर कब्जा किया गया था। पूर्व में उन्हें नोटिस जारी किए गए थे। जवाब न मिलने पर पुलिस बल की सहायता से निगम ने कार्रवाई की।

मुड़ीला उर्फ मुंडेरा में कासिम अली ने टिन की चहारदीवारी बनाकर कब्जा किया था। मिर्जापुर में रुवाब अली, खदीजा खातून और वीरेंद्र यादव कब्जा किया था। बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतीश श्रीवास्तव, निगम के प्रवर्तन दल और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की। निरंकार सिंह ने बताया कि निगम अपनी संपत्तियों को चिह्नित कर कब्जा हटाने का अभियान तेजी से चला रहा है। अब तक 120 एकड़ जमीन कब्जामुक्त कर लैंड बैंक बढ़ाया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed