फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation: Portal of property department will be made, notices and orders will be visible

नगर निगम : संपत्ति विभाग का बनेगा पोर्टल, दिखेंगे नोटिस-आदेश

Wed, 13 Aug 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation: Portal of property department will be made, notices and orders will be visible
ध्वस्तीकरण के नोटिस और आदेश पोर्टल पर होंगे अपलोड
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम अब तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता की ओर कदम बढ़ा रहा है। संपत्ति विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक स्पष्ट व सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आम जनता को नगर निगम से संबंधित संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, आदेश और नोटिस ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस पोर्टल पर विशेष रूप से ध्वस्तीकरण (तोड़ी जाने वाली इमारतों) से जुड़े नोटिस और आदेश अपलोड किए जाएंगे ताकि नागरिकों को समय पर जानकारी मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि यह पोर्टल केवल ध्वस्तीकरण आदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसमें नगर निगम की संपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड भी दिखेगा, जैसे निगम की जमीनें, भवन, किराएदारों की स्थिति, किराया निर्धारण, अतिक्रमण की स्थिति आदि। इससे संपत्ति विभाग के कामकाज में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि पोर्टल बहुत जल्द तैयार हो जाएगा और इसे नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। इससे लोग आसानी से सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम की यह पहल स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है जिससे जनता को पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed