{"_id":"678963e83f465600f80cd622","slug":"gorakhpur-news-municipal-corporation-jogging-track-will-be-built-in-vee-park-for-morning-walkers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-811360-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम : माॅर्निंग वॉकरों के लिए व्ही पार्क में बनेगा जाॅगिंग ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम : माॅर्निंग वॉकरों के लिए व्ही पार्क में बनेगा जाॅगिंग ट्रैक
विज्ञापन
2.42 करोड़ रुपये की धनराशि से इपोक्सी फ्लोरिंग ट्रैक बनेगा
सीएंडडीएस यूनिट 42 यूपी जलनिगम ने डीपीआर बना निगम को सौंपा
गोरखपुर। विंध्यवसिनी पार्क (व्ही पार्क) में माॅर्निंग वॉकरों की सुविधा के लिए रबर का जाॅगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। नगर निगम 2.42 करोड़ रुपये से इसे बनाएगा। इसके लिए सीएंडडीएस यूनिट 42 ने डीपीआर बनाकर निगम को सौंपी है।
माॅर्निंग वॉकरों के लिए 4180 वर्ग मीटर में इपोक्सी फ्लोरिंग (रबर की फ्लोरिंग) कर जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 185 वर्ग मीटर में सीसी पाथ-वे बनाया जाएगा। इससे सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसे लेकर मॉर्निंग वॉकर काफी समय से मांग भी कर रहे थे। रबर ट्रैक पर टहलने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और मांसपेशियों की ताकत में वृद्धि होती है।
नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि जॉगिंग ट्रैक के लिए डीपीआर मिल गई है। धन का इंतजाम राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना से उपलब्ध कराए जाने की योजना है। जल्द ही धनराशि की मंजूरी के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के जरिए स्वीकृति के लिए शासन में फाइल भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।