फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation: Five roads will be made smart with Rs 55 crore

नगर निगम : 55 करोड़ से स्मार्ट बनेंगी पांच सड़कें

Wed, 15 Jan 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation: Five roads will be made smart with Rs 55 crore
सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के लिए बजट स्वीकृत
विज्ञापन

शास्त्री चौक से छात्रसंघ, आंबेडकर चौक से मुख्य डाकघर तिराहा और हरिओम नगर से टाउनहॉल तक की सड़क शामिल

गोरखपुर। शहर की पांच सड़कें जल्द स्मार्ट बनेंगी। यहां पर साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, बिजली के तारों के लिए डक्ट व पीने के पानी व गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नगर निगम के प्रस्ताव पर शासन से 55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत कचहरी चौराहा से काली मंदिर तक 0.78 किमी, शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौराहा, अंबेडकर चौक से हरिओम नगर तिराहा होते हुए मुख्य डाकघर तिराहा और हरिओम नगर से कचहरी चौराहा होते हुए टाउनहॉल तक 2.37 किमी, शिवाय होटल से अग्रसेन तिराहा होते हुए विजय चौक से गणेश चौक तक 1.25 किमी सड़क का सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

इन सभी सड़कों को बंगलुरू और चेन्नई की स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए छह इंच ऊंचा फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके नीचे ही नाली, बिजली के तारों के लिए डक्ट व पीने के पानी व गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सड़क पर मोटरसाइकिल, कार व अन्य वाहन चलेंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि नाली, बिजली या पीने के पानी संबंधी कोई खराबी आने पर सड़क नहीं खोदनी पड़ेगी, जिससे यातायात प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत तीन और सड़कों को स्मार्ट बनाने की डीपीआर शासन में भेजी गई थी। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed