{"_id":"68c082262cc8b4a3c90fd24b","slug":"gorakhpur-news-municipal-corporation-five-intersections-of-the-city-will-be-beautified-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1065391-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम : शहर के पांच चौराहों का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम : शहर के पांच चौराहों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत का होगा सुंदरीकरण
पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, शास्त्री चौक, नौसड़ और सूबा बाजार चौराहा है शामिल
गोरखपुर। शहर के पांच चौराहों का नगर निगम सुंदरीकरण कराएगा। जाम से निजात दिलाने और चौराहों को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से निगम ने इसकी कार्ययोजना तैयार की है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तीन चौराहों का डीपीआर शासन में भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
योजना के तहत जिन चौराहों का सुंदरीकरण होना है, उसमें पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, नौसड़, सूबा बाजार और शास्त्री चौक शामिल हैं। इन सभी चौराहों की डिजाइन की वजह से अक्सर जाम लगता है लेकिन सुंदरीकरण के बाद ये समस्या भी खत्म हो जाएगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि पैडलेगंज, सूबा बाजार और नौसड़ का डीपीआर शासन में भेजा गया है। एक चौराहे के सुंदरीकरण में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
पैडलेगंज चौराहे के पास अभी जो गोलंबर है उस वजह से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, गौतम बुद्ध द्वार के पास कोई गोलंबर नहीं है। प्रस्तावित डिजाइन में मौजूदा गोलंबर को थोड़ा और बड़ा बनाया जाएगा। बाएं जाने वाले वाहनों के निकलने के लिए स्लिपवे बनाया जाएगा। बुद्ध द्वार के पास भी एक तिराहा बनाया जाएगा। मोहद्दीपुर में बीच में स्थित गोलंबर के साथ ही पुलिस चौकी के पास बने गोलंबर का सुंदरीकरण किया जाएगा। इससे यूनिवर्सिटी चौक की तरफ जाने वाले वाहन आसानी से निकल जाएंगे। शास्त्री चौक पर चौराहे के सुंदरीकरण के साथ ही घोष कंपनी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास के तिराहा बनाया जाएगा। सभी चौराहों पर फाउंटेन और सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के पांच चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए तीन चौराहों की डीपीआर शासन में भेजी गई है।