फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation: CM will inaugurate Urban Flood Management System

नगर निगम : अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम का सीएम करेंगे लोकार्पण

Mon, 16 Jun 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation: CM will inaugurate Urban Flood Management System
शहर में जलभराव की समस्या से निजात के लिए नगर निगम के नए भवन में बनाया गया है कंट्रोल रूम
विज्ञापन


नगर निगम में डिजिटल लाइब्रेरी और संग्रहालय भी बनकर है तैयार

गोरखपुर। शहरी बाढ़ से निपटने के लिए नगर निगम ने अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है। निगम के नवीन भवन में इसका कंट्रोल रूम बना है। इसमें लगे सेंसर से डाटा मिलना भी शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसका लोकार्पण कर सकते हैं।
शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है। 56.76 करोड़ रुपये की इस परियोजना का शिलान्यास भी सीएम ने ही किया था। इसके तहत अर्ली वार्निंग सिस्टम बना है। फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम से शहर के बड़े नालों की निगरानी होगी। नालों में सेंसर लगाए गए हैं जो पानी के स्तर के बारे में अपडेट देंगे। नदी के जलस्तर की सटीक जानकारी के लिए भी सेंसर लगाए जाएंगे। इन सभी को संचालित करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे कहां कितनी बारिश हुई इसका भी डेटा मिल जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि नगर निगम परिसर में अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल, डिजिटल लाइब्रेरी और संग्रहालय का काम लगभग पूरा है। जल्द ही सीएम के हाथों इनका लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
100 साल पुरानी लाइब्रेरी बनी डिजिटल
नगर निगम परिसर में मौजूद 100 साल पुरानी लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा हो गया है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 100 वर्ष पुरानी इस लाइब्रेरी को होम्स क्लेन के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना ब्रिटिश शासन के दौरान 1925 में हुई थी। शुरुआत में होम्स क्लेन अमन-ओ-अमन पुस्तकालय कहा जाता था, लेकिन बाद में नगर निगम ने इसका नाम बदलकर राहुल सांस्कृत्यायन पुस्तकालय कर दिया। लाइब्रेरी में करीब 15 हजार पुस्तकें हैं, जिसमें कुछ किताबें ऐसी हैं, जो आज किसी भी दूसरी लाइब्रेरी में मिलनी मुश्किल हैं। लाइब्रेरी में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वाईफाई और कंप्यूटर की सुविधा रहेगी। कुछ पुरानी किताबों को निगम संरक्षित भी कर रहा है।

--
पुराने सदन हॉल में तैयार है संग्रहालय
नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का कार्य भी पूरा है। इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। नगर निगम के 124 साल पुराने भवन में संग्रहालय बनाया जा रहा है। इसे बना रही फर्म दो साल तक संग्रहालय का संचालन करेगी। इसके बाद नगर निगम उसे संचालित करेगा। इस पुराने भवन का निर्माण 1899 में किया गया था। इसे अमन-ओ-अमन के नाम से जाना जाता था। इतना पुराना भवन होने के बाद भी इसकी मजबूती बेमिसाल है। इसके लिए पुराने दस्तावेज और वस्तुएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed