फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Municipal Corporation, 17 thousand new houses under the scope of property tax

गोरखपुर नगर निगम : 17 हजार नए मकान संपत्ति कर के दायरे में, 4 नए वार्डों में संपत्ति कर के लिए पूरा हुआ सर्वे

Tue, 28 Oct 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 02:20 AM IST
सार

नगर निगम अब तक पुराने 70 वार्डों से ही संपत्ति कर की वसूली करता है। अब नए वार्डों में सर्वे होने के बाद इन लोगों को भी संपत्ति कर देना होगा। इससे निगम की आय भी बढ़ेगी। साथ ही निगम नए वार्डों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
In Gorakhpur Municipal Corporation, 17 thousand new houses under the scope of property tax

विस्तार

गोरखपुर  नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में संपत्ति कर के लिए सर्वे जारी है। चार वार्डों में अब तक करीब 17 हजार मकान चिह्नित हो चुके हैं। इसमें दो वार्डों में बिल वितरण हो गया है। वहीं दो में सर्वे पूरा होने के बाद अब नाम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में हुए सीमा विस्तार के अंतर्गत नगर निगम में 31 गांव शामिल हुए। उसके बाद 10 नए वार्डों का सृजन हुआ, जिसमें रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट वार्ड बनाया।

विज्ञापन

नगर निगम के सीमा विस्तार के लिए नोटिफिकेशन की प्रक्रिया साल 2019 में ही पूरा कर ली गई थी। निगम में शामिल क्षेत्रों की पांच साल की अवधि पूरी हो चुकी है। इन वार्डों में जीआईएस सर्वे नहीं हुआ है। लिहाजा निजी फर्म के कर्मचारियों के जरिये नगर निगम घर-घर सर्वे करा रहा है।

सर्वे में खोराबार में 4572 और हरसेवकपुर में 4214 संपत्तियां चिह्नित हुईं। इन्हें नगर निगम ने नोटिस देने के बाद बिल का भी वितरण कर दिया है। इन लोगों को वित्तीय वर्ष 2024-25 से ही संपत्ति कर देना होगा। वहीं, रानीडीहा में 3529 और गुलरिहा में 4866 मकान चिह्नित हुए हैं। जल्द इन्हें संपत्तिकर का नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहनपुर में चल रहा सर्वे
फिलहाल निजी फर्म मोहनपुर वार्ड में सर्वे कर रही है। वहां पर अभी तक 1283 संपत्तियां चिह्नित हुईं हैं। फर्म को काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मोहल्लावार सभी मकानों को सीरियल नंबर और हाउस नंबर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नए वार्डों में टैक्स वसूली से बढ़ेगी आय
नगर निगम अब तक पुराने 70 वार्डों से ही संपत्ति कर की वसूली करता है। अब नए वार्डों में सर्वे होने के बाद इन लोगों को भी संपत्ति कर देना होगा। इससे निगम की आय भी बढ़ेगी। साथ ही निगम नए वार्डों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कर रहा है।

नए वार्डों में सर्वे जारी है। खोराबार और हरसेवकपुर में बिल वितरण हो चुका है। गुलरिहा और रानीडीहा में जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। इनका प्रकाशन जल्द होने वाला है। जैसे-जैसे वार्डों में सर्वे पूरा होगा। उसके हिसाब से वसूली की जाएगी:  दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed