फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MP Police constable dies during duty

Gorakhpur News: एमपी पुलिस के सिपाही की ड्यूटी के दौरान मौत

Sun, 10 Aug 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MP Police constable dies during duty
पीपीगंज थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव के रहने वाले थे मिथिलेश यादव
विज्ञापन

जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव के निवासी मध्य प्रदेश पुलिस के जवान मिथिलेश यादव (32) की शुक्रवार को उज्जैन में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पैतृक गांव में राप्ती नदी के सिसईघाट पर सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, मिथिलेश यादव 10 वर्ष पहले मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह उज्जैन में तैनात थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मिथिलेश की 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उनका एक बेटा भी है। उनके पिता आत्मा प्रकाश यादव दरोगा पद से रिटायर्ड हैं। सेना में कार्यरत उनके भाई सहित पूरा परिवार शोक में डूबा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed