फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mourning prevails in the wedding house, police keep searching for the accused

Gorakhpur News: शादी के घर में पसरा मातम, आरोपियों की तलाश करती रही पुलिस

Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mourning prevails in the wedding house, police keep searching for the accused
रविवार की घटना, गोला के लकुड़ी गांव में 24 घंटे के अंदर दो भाइयों ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन

मां कलावती की तहरीर पर प्रेमिका के दो घरवाले समेत चार पर दर्ज किया है केस
गोरखपुर। गोला इलाके के लकुड़ी गांव में शादी वाले घर में दो भाइयों सत्यम (18) और संदीप (25) की खुदकुशी से मातम पसर गया है। मंगलवार को भी पूरे दिन मृतकों को याद कर घर में चीख पुकार मची रही। जिस घर में शादी के गीत गाए जा रहे थे, वहां रोना पीटना मचा हुआ है। मां कलावती की तहरीर पर सत्यम की प्रेमिका के घरवालों समेत चार के खिलाफ गोला थाने में खुदकुशी के लिए उकसाने और डकैती का केस दर्ज किया गया है।

गोला थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कलावती के पति रामगाेविंद चेन्नई में मजदूरी करते हैं। कलावती ने बताया कि बड़ी बेटी सुनीता की शादी पहले ही हो गई है। छोटी बेटी रिया की शादी 15 मई को थी। प्रेम प्रपंच में लड़की वालों के परिजनों की डांट से नाराज होकर सत्यम ने रविवार को अपराह्न करीब तीन घर के एक कमरे की कुंडी में फंदा लगाकर जान दी। इसके बाद देर रात कमरे की उसी कुंडी में फंदा लगाकर बड़े बेटे संदीप ने भी खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि दोनों बेटों ने प्रताणना से तंग आकर जान दी है। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में गोला थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed