फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MoU will be signed between DDU University and two universities of Vietnam.

Gorakhpur News: डीडीयू विश्वविद्यालय और वियतनाम के दो विश्वविद्यालयों के बीच होगा एमओयू

Tue, 07 Oct 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MoU will be signed between DDU University and two universities of Vietnam.
राज्यपाल भवन लखनऊ में नौ अक्तूबर को होगा हस्ताक्षर समारोह
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) अब वैश्विक शिक्षा सहयोग की नई दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। विश्वविद्यालय वियतनाम के दो प्रतिष्ठित संस्थानों हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस और हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर करेगा। यह समझौता नौ अक्तूबर को राज्यपाल भवन लखनऊ में होगा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और वियतनाम से आए शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि यह पहल राज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को सशक्त करेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञान-साझाकरण, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देगा एवं छात्रों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। एमओयू के अंतर्गत शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अनुसंधान सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संयुक्त अनुसंधान, फैकल्टी एवं छात्र विनिमय, संयुक्त प्रकाशन, इंटर्नशिप अवसर और संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यशालाओं, सेमिनारों और अध्ययन यात्राओं के माध्यम से संस्थागत साझेदारी को दीर्घकालिक रूप देने का लक्ष्य है। यह सहयोग भारत की “एक्ट ईस्ट नीति” के अनुरूप है, जिसके तहत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में रिश्ते मजबूत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed