{"_id":"676dc2cc054366399f0f7368","slug":"gorakhpur-news-mou-between-ddu-and-b-school-bulls-promotion-of-startups-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-790603-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू और बी-स्कूल बुल्स के बीच एमओयू, स्टार्टअप को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू और बी-स्कूल बुल्स के बीच एमओयू, स्टार्टअप को बढ़ावा
विज्ञापन
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बी-स्कूल बुल्स, एक भारत सरकार की ओर से अनुमोदित स्टार्टअप के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। बी-स्कूल बुल्स को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड के तहत फंडिंग प्राप्त हुई है। यह विश्वविद्यालय के परिसर में बिजनेस लैब स्थापित करेगा, जहां छात्र अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
यह एमओयू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और बी-स्कूल बुल्स के सीओओ राज संत्रा द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर बीबीए और एमबीए प्रोग्राम के समन्वयक प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के डीन प्रो. एसवी पाठक, इंटरनेशनल सेल के डायरेक्टर डॉ. रामवन्त गुप्ता, बी-स्कूल बुल्स के मैनेजर संजय कुमार उपस्थित रहे।
यह समझौता नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप है और इसमें रोजगार क्षमता बढ़ाने, स्टॉक मार्केट सिमुलेशन, विशेषज्ञ सत्र, कार्यशालाएं, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री-एकेडेमिया इंटरफेस को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा, इस तरह के एमओयू से छात्रों की रोजगार क्षमता को बेहतर बनाएंगे। बिजनेस, कॉमर्स और मैनेजमेंट के छात्र स्टॉक मार्केट को वर्चुअल मोड में बिना वास्तविक पैसे का उपयोग किए समझ सकेंगे। यह साझेदारी छात्रों के करियर विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।