{"_id":"6813c9547336c5c0780fc863","slug":"gorakhpur-news-mothers-funeral-procession-started-before-daughters-procession-gorakhpur-news-c-7-gkp1013-921781-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटी की डोली से पहले ही उठ गई मां की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटी की डोली से पहले ही उठ गई मां की अर्थी
विज्ञापन
बस हादसा : शादी की तैयारी के बीच छाया मातम
वाराणसी हाईवे पर बस हादसे में तीन लोगों की हो गई मौत
मरने वाली दो महिलाएं कर रही थीं बेटियाें की शादी की तैयारी
गोरखपुर। वाराणसी हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वाली प्रयागराज की रिंकी सिंह और गगहा की विद्यावती बेटी की शादी की तैयारी में लगी थीं। दोनों की मौत के बाद शादी के घर में मातम छा गया। जहां एक ओर सभी रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया और घर में शादी के गीत बजने लगे थे। अब वहां चीख पुकार मची है।
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज की रिंकी सिंह का देवरिया के भलुअनी स्थित गड़ेर गांव में मायका है। भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने दो बेटों आदर्श व आदित्य सिंह के साथ रोडवेज बस से प्रयागराज से आ रही थीं। इसको लेकर वह काफी खुश थीं। एक दिन पहले ही पति के साथ जाकर शादी के लिए खरीदारी भी की थी। लेकिन, उनके पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। आदर्श व आदित्य का कहना है कि मां बहुत खुश थी। बार-बार कह रही थी कि सारे रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जहां बचपन गुजरा, उस समय के लोग मिलेंगे। एक बार फिर यादें ताजा होंगी, लेकिन हादसे ने उनकी खुशी छीन ली।
बिटिया की शादी की तैयारी कर रही थीं विद्यावती
गगहा के हाटा की रहने वाली विद्यावती (65) की मौत से हर कोई हैरान है। परिजनों का कहना है कि विद्यावती के छह बेटे व तीन बेटियां हैं। पांच साल पहले पति मटेल्हू की मौत के बाद परिवार की जीविका चलाने के लिए विद्यावती हाटा बाजार में फल की दुकान लगाती थीं। आठ मई को बेटी पुतुल की शादी होनी तय थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। बृहस्पतिवार सुबह विद्यावती हाटा बाजार से बस पड़कर फल खरीदने फल मंडी गोरखपुर जा रही थी। थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत की खबर आई। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार रात को परिजनों ने बड़हलगंज मुक्ति पथ पर वृद्यावती का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने बताया कि पिछले साल हाटा बाजार में एक सड़क हादसे के दौरान विद्यावती की बहू मीरा की भी मौत हो गई थी।