फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mother scolded in the afternoon, daughter's body was found hanging from a noose at night

Gorakhpur News: दोपहर में मां ने लगाई फटकार, रात में फंदे से लटका मिला बेटी का शव

Mon, 21 Jul 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mother scolded in the afternoon, daughter's body was found hanging from a noose at night
गीडा थाना क्षेत्र का मामला, खुदकुशी की आशंका
विज्ञापन

पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर- 22 स्थित भोजनालय एवं रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर मां मीना ने बेटी रागिनी (16) को किसी बात को फटकार लगाई। रात में रेस्टोरेंट के कमरे में किशोरी का शव पंखे की कुंडी में चद्दर के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि बेटी ने फटकार से नाराज होकर खुदकुशी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरार तुला निवासी मीना गीडा सेक्टर- 22 स्थित एक भोजनालय एवं रेस्टोरेंट में सफाई कर्मी के साथ भोजन बनाने का कार्य करती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह वहीं एक कमरे में रहती हैं। शनिवार दोपहर दो बजे के करीब मीना ने रागिनी को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर किशोरी कमरे में सोने चली गई थी। रात में मीना गईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो फंदे से शव लटक रहा था। शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पर सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह, चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर घटना स्थल से नमूने लिए। रागिनी का एक भाई है, जो दिल्ली में मजदूरी करता है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed