{"_id":"689657b150d00465e70eec9b","slug":"gorakhpur-news-mother-of-two-children-ran-away-with-her-lover-husband-reached-the-police-station-with-innocent-children-and-pleaded-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1030660-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो बच्चों की मां तीसरी बार प्रेमी संग भागी, मासूमों संग थाने पहुंचे पति ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो बच्चों की मां तीसरी बार प्रेमी संग भागी, मासूमों संग थाने पहुंचे पति ने लगाई गुहार
Sat, 09 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:31 AM IST
सार
थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन के जरिये उसकी गतिविधियों को भी ट्रैक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विवाहित घर से तीसरी बार भागी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके पहले दोनों बार भी इसी प्रेमी के साथ भागी थी, लेकिन फिर वापस आ गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
खजनी क्षेत्र के एक ग्रामसभा में पति और दो बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी संग चंपत हो गई। घटना से आहत पति ने शुक्रवार सुबह बच्चों संग थाने पहुंच मदद की गुहार लगाई है। खजनी क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली युवती से हुई थी।
विज्ञापन
इससे दो बच्चे भी हैं। युवक ने बताया कि पिछले एक साल से उसकी पत्नी अक्सर किसी से मोबाइल पर बात करती थी। पूछने पर टालमटोल कर जाती थी। बृहस्पतिवार की रात जब वह काम से लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली। बच्चे भी उसके बारे में कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि वह गांव के ही एक युवक के साथ गांव के बाहर जाते हुए दिखी थी। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का सुराग नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार को सुबह बच्चों संग खजनी थाने पहुंचे पति ने न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन के जरिये उसकी गतिविधियों को भी ट्रैक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विवाहित घर से तीसरी बार भागी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके पहले दोनों बार भी इसी प्रेमी के साथ भागी थी, लेकिन फिर वापस आ गई थी।