फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News : Mother, I am sorry... I could not fulfill your dreams, please give me your womb again in the next birth

Gorakhpur News: मां माफ करना...आपके सपनों को पूरा नहीं सका, अगले जन्म में फिर अपनी कोख देना

Sun, 14 Sep 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News : Mother, I am sorry... I could not fulfill your dreams, please give me your womb again in the next birth
पिपराइच क्षेत्र में शुक्रवार की रात मिली युवक की लाश, पास में सुसाइड नोट भी मिला
विज्ञापन

बेलीपार इलाके का रहने वाला था युवक, किराये का कमरा लेकर कराता था पूजा-पाठ
गोरखपुर। मां मुझे माफ करना। मैंने पूरी कोशिश की लेकिन आपके सपनों को पूरा नहीं कर सका। अगले जन्म फिर अपनी कोख देना, मैं पूरी मेहनत से आप के सपने को पूरा करुंगा। तमाम कोशिशों के बाद भी मैं हार गया। आपने (मां सरिता) और पिताजी (दिवंगत विनोद तिवारी) ने मुझे संभाला लेकिन मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन सका। मैं अपनी जान दे रहा हूं। भाइयों और बहन को किसी तरह की परेशानी न हो। अगले जन्म फिर मिलेंगे...अलविदा।
पिपराइच थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक मकान के कमरे में युवक का शव रोशनदान में लगे कपड़े के फंदे के सहारे लटका हुआ था। उसके पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें ये बातें लिखी हुई थीं। युवक की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के भिटहां निवासी उदय उर्फ विनीत तिवारी (22) के रूप में हुई। उदय दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। करीब पांच वर्ष पहले पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पूरे परिवार ने गांव छोड़ दिया। गांव पर उसके घर पर ताला बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि एक बहन की शादी हो गई है। छोटा भाई शिवा, बहन वर्षा और मां सरिता के साथ मुंबई में रहते हैं। विनीत अकेले पिपराइच क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता था। यहां रहकर वह मंदिर और घरों में पूजा-पाठ कराता था। मकान मालिक ईश्वर चौहान ने बताया कि जनवरी में राजेश दुबे नाम के युवक को 5500 रुपये किराये पर कमरा दिया था। उनके साथ ही चार और युवक रहकर पूजा-पाठ करते थे। शुक्रवार रात कमरे से बहुत अधिक बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो उदय का शव मिला।
विज्ञापन



आर्थिक तंगी से था परेशान
बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद उदय उर्फ विनीत का परिवार आर्थिक तंगी से गुजरने लगा। घर का बड़ा बेटा होने की वजह से उसपर अधिक जिम्मेदारी थी। एक बहन की शादी किसी तरह हो गई। तमाम कोशिशों के बाद भी वह परिवार को इस तंगी से बाहर नहीं निकाल पा रहा था। इधर, पास मिले सुसाइड नोट को पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। सभी यही कह रहे हैं, ऐसी स्थिति किसी के सामने न आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, किराएदार की गतिविधियां संदिग्ध थीं। उसके पास एक कार और चार बाइक बिना नंबर प्लेट के अक्सर खड़ी रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत पांच दिन पहले हुई है। लाश सड़कर पूरी तरह गल गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पिपराइच थाना प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह के अनुसार, शव के पास से सुसाइड नोट व आधार कार्ड मिला, जिस आधार पर युवक की पहचान हुई। घरवालों को सूचना दे दी गई है। कमरे में रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed