{"_id":"68d45384e38535561f02c67d","slug":"gorakhpur-news-more-than-70-trains-including-gorakhdham-humsafar-dehradun-purvanchal-express-will-remain-cancelled-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1081784-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज भी निरस्त रहेगी गोरखधाम, हमसफर, देहरादून, पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत 70 से ज्यादा ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज भी निरस्त रहेगी गोरखधाम, हमसफर, देहरादून, पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत 70 से ज्यादा ट्रेनें
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक की खबर में : तरंग ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर चल हरा कार्य ।
बुधवार को पूरे दिन स्टेशन पर रहा सन्नाटा, रात में चलीं तीन ट्रेनें
गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन और नकहा दोहरीकरण कार्य का तीसरा दिन
गोरखपुर। गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन और नकहा-गोरखपुर दोहरीकरण काम के लिए बुधवार को पूरे दिन ट्रेनें नहीं चलीं। रात में चार ट्रेनें चलीं जिसमें पहली ट्रेन सप्तक्रांति एक्सप्रेस गुजरी। ट्रेन में भारी भीड़ हो गई और शौचालय के पास खड़ा होकर लोगों ने यात्रा की। बृहस्पतिवार को भी गोरखधाम एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित 70 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि 50 से ज्यादा ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
बुधवार को सुबह आठ बजे से ही तीसरी लाइन पर क्रॉस लाइन बनाने, प्वाइंट सेट करने और सिग्नल का काम शुरू हो गया। रात आठ बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहा और करीब 250 रेल कर्मियों ने युद्ध स्तर पर काम किया। उधर, रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसरा रहा। खानपान के ज्यादातर स्टॉल भी बंद रहे। रात करीब नौ बजे पहली ट्रेन सप्तक्रांति एक्सप्रेस गुजरी। यह ट्रेन में मुजफ्फरपुर से दो घंटे री-शेड्यूल कर चलाई गई। ट्रेन में पहले से ही ठसाठस भीड़ थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची कोच में चढ़ने के लिए यात्री दौड़ पड़े। बड़ी मशक्कत के बाद कोच में लोग सवार हो सके। पूरी ट्रेन पैक हो गई। भीड़ ज्यादा होने से कुछ यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके वे बाद में बरौनी-लखनऊ और अवध असम एक्सप्रेस से रवाना हुए।
-- -
निरस्त नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग से चलेगी
रेल प्रशासन ने निरस्त की गई नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन को अब परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। नागपुर से 24 सितंबर को चलने वाली 01207 नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल और समस्तीपुर से 25 सितंबर को चलने वाली 01208 समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-ज्ञानपुर रोड-प्रयागराज जं.-सूबेदार गंज-गोविंदपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।