फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: More than 22 thousand farmers were deprived of Samman Nidhi

Gorakhpur News: सम्मान निधि से वंचित रह गए 22 हजार से अधिक किसान

Sat, 01 Mar 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: More than 22 thousand farmers were deprived of Samman Nidhi
5.37 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त को जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के 5,37,855 किसानों के खातों में सम्मान निधि पहुंची है। जबकि 22,147 किसानों के सम्मान निधि की धनराशि को रोक दिया गया।
किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में छह हजार की आर्थिक मदद पंजीकृत किसानों को सरकार देती है। हर चार महीने पर दो हजार किसान को मिलता है। सरकार की मंशा यह होती है कि किसान इन रुपयों से खेत की बोआई और कटाई समय से करा लेंगे। जनपद में 5,60,002 किसान पंजीकृत हैं। पहले सभी किसानों को सम्मान निधि की धनराशि मिलती थी। धीरे-धीरे इसमें से बहुत लोगों का नाम हटने लगा। जारी 19वीं किश्त में 5,37,855 किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई। 11,235 किसानों की धनराशि आधार सीडिंग न होने से रोक दिया गया है। वहीं 3,565 ऐसे लोग थे जिसमें पति-पत्नी दोनों का नाम था। जबकि पीएम किसान निधि एक को ही मिलना है। इसके चलते इन लोगों की धनराशि रोक दिया गया है। 5,002 ऐसे किसान रहे जिनकी मौत हो चुकी है। 2345 किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराया। इसके कारण वह भी इस लाभ से वंचित रह गए।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में 5,60,002 किसान पंजीकृत हैं। लेकिन 5,37,855 किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है। जिन किसानों को सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिली है वह किसी तकनीकी कारण से नहीं मिली है। जो कमी है उसे किसान दूर करा लें, उनकी सम्मान निधि दोबारा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed