फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: More cases of cyber crime are being registered than assault and murder: SP Crime

मारपीट और हत्या से ज्यादा साइबर अपराध के दर्ज हो रहे मामले: एसपी क्राइम

Fri, 29 Nov 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: More cases of cyber crime are being registered than assault and murder: SP Crime
गोरखपुर। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने कहा कि देश में हर रोज साइबर अपराध के 7000 मामले दर्ज हो रहे हैं। विद्यार्थियों के संदर्भ में इसकी शुरुआत दोस्ती से होती है। दोस्ती खत्म होते ही साइबर अपराध शुरू हो जाता है। साइबर अपराध का क्षेत्र अब बहुत व्यापक हो चुका है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी, रोजगार फ्रॉड, ऑनलाइन पार्सल फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, मैट्रिमोनियल साइट फ्रॉड, पति या मित्र के द्वारा साइबर ब्लैकमेलिंग आदि के संदर्भ में मामले देखने को आ रहे हैं। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित गोरखपुर में भी तीन मामले संज्ञान में आए हैं।
विज्ञापन


वे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में विधि संकाय की ओर से आयोजित साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम (मिशन शक्ति फेज 5) में बृहस्पतिवार को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में असामान्य महसूस होने पर 1930 (नेशनल साइबर रिर्पोटिंग पोर्टल) पर सूचित करें। साइबर क्राइम सेल लगातार ऐसे अपराध पर नकेल कस रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डिजिटल दौर ने समाज को गति प्रदान की है तो साथ ही कई चुनौतियां भी हमारे समक्ष खड़ी कर दी हैं। साइबर वर्ल्ड से होने वाले दो अपराध प्रमुख हैं जिसमें एक का सीधा संबंध स्त्रियों से है। इसमें पहला है आर्थिक अपराध और दूसरा है निजता का हनन। निजता का मामला लिंग आधारित विभाजन में ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। इसलिए डिजिटल दुनिया के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। आज हर हाथ में स्मार्टफोन है लेकिन इसके साथ ही आवश्यक समझदारी व संवेदनशीलता होना भी आवश्यक है। विशेष रूप से लड़कियों को इसके प्रति सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट विनायक सिंह ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से साइबर अपराध और विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े साइबर अपराध को विधिवत समझाया। इस दौरान साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर संदीप सिंह, शशि शंकर राय व शशिकांत जायसवाल ने भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो. जितेंद्र मिश्र ने महिलाओं के संदर्भ में होने वाले साइबर अपराध पर संबोधित करते हुए कहा कि लापरवाह होंगे तो लुटेंगे, सतर्क होंगे तो बचेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष शुक्ला ने किया। मिशन शक्ति का नोडल अधिकारी प्रो. विनीता पाठक ने स्वागत वक्तव्य दिया। विधि संकाय के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर अहमद नसीम ने आभार ज्ञापन किया। इस दौरान विधि विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed