{"_id":"68cf0944d4114d64ed0fdde3","slug":"gorakhpur-news-monsoon-will-return-on-october-5-now-there-is-a-possibility-of-scattered-rain-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1077740-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच अक्तूबर को लौट जाएगा मानसून, अब छिटफुट बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच अक्तूबर को लौट जाएगा मानसून, अब छिटफुट बारिश की संभावना
Sun, 21 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना
गोरखपुर। पांच अक्तूबर तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों से मानसून लौट जाएगा। मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही आसमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि यह बारिश हल्की होगी और इसका असर सीमित क्षेत्रों में ही दिखेगा।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की वापसी के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलता है। एक तरफ जहां कभी-कभी बादल बरस जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ बारिश रुकते ही धूप और उमस लोगों को परेशान करती है। आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले हफ्ते दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों के लिए चुनौती बन सकती है। इस बार गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।