{"_id":"68546719880d5e41ba0b7d33","slug":"gorakhpur-news-monsoon-the-first-day-was-spent-waiting-rainfall-was-41-percent-less-than-normal-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-976852-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून: पहला दिन इंतजार में बीता, सामान्य से 41 फीसदी कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून: पहला दिन इंतजार में बीता, सामान्य से 41 फीसदी कम हुई बारिश
विज्ञापन
आज कुछ जगहाें पर हो सकती है बारिश, 21 व 22 को सामान्य बारिश के आसार
गोरखपुर। समय से गोरखपुर पहुंचे मानसून ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को गलत साबित कर दिया। पहला दिन बारिश के इंतजार में ही बीत गया, जबकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। शुक्रवार को भी बारिश की उम्मीद 50 फीसदी से कम है। वहीं अब शनिवार व रविवार को भारी बारिश के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, पिछले साल के मुकाबले पूर्वी यूपी में जून में 41 फीसदी कम बारिश हुई है।
इस बार केरल तट पर मानसून एक सप्ताह पहले 22 मई को ही पहुंच गया था। इसके बाद मई के अंतिम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी की तरफ से बही हवा के कारण पूर्वी यूपी में औसत से अधिक बारिश हुई। अनुमान लगाया गया कि मानसून सही समय पर पहुंचेगा व सामान्य से अधिक बारिश होगी। लेकिन, जून की शुरूआत लू से हुई। 10 जून तक पूर्वी यूपी का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 12 जून को मौसम बदला और फिर से राहत की आस जगी। 18 जून को सही समय पर मानसून पूर्वी यूपी में सोनभद्र के रास्ते पहुंच भी गया। उम्मीद थी कि 18 तारीख को आते ही मौसम भिगोएगा। 19 से 22 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी गई थी। लेकिन 19 जून को रात 10 बजे तक गोरखपुर और आस-पास बारिश नहीं हुई। तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानी अतुल सिंह का कहना है कि हवाएं मानसून के अनुकूल हैं और अभी तक मानसून की गति सही दिशा में बढ़ रही है। अगले दो से तीन दिन में पूरे यूपी में मानसून छा जाएगा। 21 व 22 जून को पूरे प्रदेश में बारिश की उम्मीद है।
-- --
पिछले साल के मुकाबले कम हुई बारिश
पिछले साल 19 जून तक पूर्वी यूपी में औसत बारिश 43.3 एमएम रिकॉर्ड की गई थी, जबकि इस बार 25.7 एमएम ही रिकार्ड हुई है। जून के पहले 11 दिन तक तेज धूप से लोग परेशान रहे। आंकड़ों के लिहाज से इस महीने सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश हुई है। इस वजह से गर्मी अधिक पड़ रही है। वहीं किसानों को फसल की सिंचाई के लिए भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
19 जून को मौसम विभाग का रिकॉर्ड
तापमान
अधिकतम: 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम: 26.8 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम: 94 प्रतिशत
न्यूनतम: 65 प्रतिशत
वर्षा: 00.00 एमएम (बुधवार शाम 05 बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के बीच)