{"_id":"6876af262abba55ef50dab19","slug":"gorakhpur-news-monsoon-is-active-heavy-rain-is-expected-in-the-district-tomorrow-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1004368-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानसून सक्रिय, कल जिले में भारी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानसून सक्रिय, कल जिले में भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन
पूर्वी यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ने का मौसम विभाग ने लगाया है अनुमान
आज भी जिले में हल्की बारिश के आसार
गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से 17 जुलाई को पूर्वांचल के एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इस साल मानसून 18 जून को पूर्वी यूपी में दस्तक दे चुका है लेकिन बिहार से उत्तर प्रदेश आते समय पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने के कारण मानसून की दिशा सोनभद्र की तरफ बदल गई। मानसून का असर अब भी पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों पर अधिक देखा जा रहा है।
मंगलवार को गोरखपुर में सुबह तेज धूप रही लेकिन दोपहर में घने बादल छाए। देर शाम जिले में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 34.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। बुधवार को जिले में हल्की बारिश और गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह बारिश में और वृद्धि होगी।