फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Monsoon expected in Gorakhpur from June 18..bear the heat wave from Wednesday

Gorakhpur News: गोरखपुर में 18 जून से मानसून के आसार..अभी बुधवार से झेलिए लू का वार

Mon, 12 May 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Monsoon expected in Gorakhpur from June 18..bear the heat wave from Wednesday
मौसम विभाग ने जारी किया एलो अलर्ट, 14 से 16 मई तक चलेगा लू
विज्ञापन

गोरखपुर। इस बार मानसून के गोरखपुर में 18 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। समय से आगमन के साथ ही अच्छी बारिश के भी संकेत हैं। लेकिन, इससे पहले मई में ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 14 मई से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान पारा 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है।रविवार को भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस बार जहां पूरे देश में मानसून के सामान्य रहने की संभावना है। केरल के तट पर इसके समय से चार दिन पहले 27 मई को ही आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर केरल तट पर मानसून 01 जून से पहले आया तो गोरखपुर में भी यह 18 जून तक पहुंच सकता है। आमतौर पर गोरखपुर में 15 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचता है। समय से मानसून आने पर अच्छी बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

अगले महीने मिलने वाली राहत से पहले इस महीने अभी भीषण गर्मी का भी सामना करना है। मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 14 से 16 मई के बीच लू चलने की संभावना है। तापमान शनिवार काे ही 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था जो सोमवार से और बढ़ेगा। 15 मई को इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख एक जून है। लेकिन इस बार 27 मई को मानसून पहुंचने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी से कोलकाता, बिहार होते हुए मानसून के 18 जून को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इस वजह से जून के पहले सप्ताह में ही पूरे पूर्वांचल और बिहार में प्री मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।
-----
न्यूनतम तापमान बढ़ने से बेहाल हुए लोग
गोरखपुर। रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं आर्द्रता घटकर 31 प्रतिशत पर आ गया। इससे पूरे दिन व रात में भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। पारा के अभी और चढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तो बुधवार से लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

बीते दिनों बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली थी। अब फिर से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से उपर था। रविवार को यह 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed