{"_id":"6877fcdb8af6a95368061cf7","slug":"gorakhpur-news-monsoon-active-warning-of-heavy-rain-and-waterlogging-today-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1005536-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानसून सक्रिय, आज भारी बारिश व जलभराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानसून सक्रिय, आज भारी बारिश व जलभराव की चेतावनी
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पूर्वांचल में मानसून सक्रिय होने पर भारी बारिश का जताया अनुमान
वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, बुधवार को भी कुछ स्थानों पर हुई बारिश
गोरखपुर। एक पखवाड़े की बेरुखी के बाद मानसून एक बार फिर गोरखपुर-बस्ती मंडल में मेहरबान है। बुधवार को दोपहर बाद बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। ठंडी पुरुवा हवा चलने से अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार को पूरे मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
इस बार मानसून 18 जून को सक्रिय हुआ था लेकिन हवा कमजोर पड़ने से टर्फ लाइन वाराणसी की तरफ से गुजर रही थी। इस वजह से गोरखपुर-बस्ती मंडल व बिहार के गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण जिले में बारिश नहीं हो रही थी। अब इस इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे टर्फ लाइन वापस गोरखपुर-बस्ती मंडल के ऊपर से गुजर रही है। इस वजह से मानसून सक्रिय हुआ है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में भारी बारिश के लिए चक्र बना हुआ है। 17 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी। साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसके बाद 18 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी।