फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Monkey is in tension.. now attacked two women and child

Gorakhpur News: तनाव में है बंदर.. अब दो महिलाओं और बच्चे पर किया हमला

Wed, 16 Oct 2024 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Monkey is in tension.. now attacked two women and child
महावीर छपरा। क्षेत्र में एक बंदर ने पिछले कुछ दिनों से उत्पात मचा रखा है। अभी तक वह करीब 10 महिलाओं को घायल कर चुका है। मंगलवार को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 के बीच उसने दो महिलाओं और एक 12 वर्षीय बच्चे को काट लिया। उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने व मरहम पट्टी कराने के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर गए। जानकारों का मानना है कि हमला करने वाला बंदर तनाव में हो सकता है। ऐसा अपने झुंड से अलग होने या निकाले जाने की वजह से होता है।
विज्ञापन




मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर के पुजारी संजय गिरि ने बताया कि पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर के साथ-साथ सेवई चौराहे पर बंदर के उत्पात से लोग परेशान हैं। मंगलवार सुबह बंदर ने मंदिर परिसर में ही तीन लोगों को दौड़ाकर काट लिया, घरवाले उन्हें अस्पताल ले गए। बंदर रोजाना लोगों को अपना शिकार बना रहा है, लेकिन रेस्क्यू करने के लिए अभी तक कोई नहीं पहुंचा। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन




रंग-बिरंगी साड़ी देखकर कर रहा हमला



स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बंदर रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर जा रहीं महिलाओं को देखकर हमलावर हो रहा है। दूसरी ओर सलवार-कमीज पहने युवतियों पर हमला नहीं कर रहा है। पुरुषों के साथ आराम से बैठकर खा-पी रहा है। भौवापार निवासी 12 वर्षीय अंशु ने बताया-मंदिर परिसर के रास्ते पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक बंदर ने दौड़ा लिया। सड़क पर गिर गए। इसके बाद बंदर ने शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोलीं महिलाएं...



सुबह शिव मंदिर पर पूजा करने जा रही थी। अभी सीढि़यों पर चढ़ी थीं कि बरगद के पेड़ पर बैठा बंदर ऊपर से कूद गया और कई जगहों पर काट कर भाग गया।



- रीता गिरि, भौवापार



सुबह करीब आठ बजे बंदर हमारे पीछे बने चबूतरे पर आकर बैठा और बालों को सहलाने लगा। कुछ ही देर बाद जब सामान लेने के लिए खड़ी हुई तो वह पैरों में लिपटा और काट लिया।



- अंजना देवी





15-20 दिनों से लोग परेशान



महावीर छपरा। बेलीपार क्षेत्र के क्योंनरा गांव निवासी लक्ष्मी चंद शुक्ला ने बताया कि करीब 15 से 20 दिनों से आसपास के दर्जनों गांवों में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में लगभग सैकड़ों की संख्या में बंदर आ गए हैं। ये बच्चे, महिला, बुजुर्ग सभी पर अचानक हमला कर घायल कर दे रहे हैं। इधर प्रमुख रूप से चारपानी, चंदौली, मेहरौली समेत कई गांव चपेट में हैं। वन विभाग को सूचना देने पर भी कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।





मानसिक तनाव में भी बंदर करते हैं महिलाओं पर हमला



गोरखपुर। अधिकांश बंदर इंसानों से दूर रहते हैं और हमला करने से पहले कई बार सोचते हैं। आत्मरक्षा और मानसिक तनाव की वजह से ही वह हमलावर होते हैं। महावीर छपरा में महिलाओं पर हमला करने वाला बंदर भी मानसिक तनाव में हो सकता है। चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बंदर सामाजिक प्राणी होते हैं और समूह में रहते हैं। वे अपने परिवार के साथ मजबूत बंधन बनाते हैं। वे आपस में संचार करने के लिए विभिन्न प्रकार की आवाजें और इशारे करते हैं।

बंदरों की एक खासियत है कि वे बहुत जिज्ञासु होते हैं और नई चीजों को जल्द सीखते हैं। उनको खेलना पसंद है और अपने समूह के साथ मजाक करते हैं। वह दूसरों की भावनाओं को भी समझते हैं। बंदर बहुत बुद्धिमान होते हैं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। बताया कि प्रजनन के सीजन में वे अक्सर महिलाओं पर हमलावर हो जाते हैं। बंदरों के समूह में नर बंदर अक्सर महिलाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं, जिससे हमलावर हो जाते हैं। खतरा महसूस होने पर भी वे हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed