{"_id":"678abcee5ea4874a360eab6a","slug":"gorakhpur-news-molesting-girls-after-entering-the-shop-shopkeeper-beaten-up-on-protest-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-812414-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुकान में घुसकर लड़कियों से छेड़खानी, विरोध पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुकान में घुसकर लड़कियों से छेड़खानी, विरोध पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
बांसगांव इलाके की घटना, दुकान में खरीदारी करने आई थीं युवतियां
बांसगांव। इलाके के भैंसा बाजार कस्बा में स्थित दुकान में सामान खरीदने आई युवतियों से छेड़खानी और दुकानदार के विरोध पर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने हरनही चौकी पर तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस एक आरोपी को पकड़कर चौकी पर लाई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, पंकज मौर्या की भैंसा बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार को दुकान में कुछ लड़कियां खरीदारी करने के लिए पहुंची थीं। कुछ युवक अश्लील इशारे करते हुए उन्हें दुकान से बाहर निकलने का इशारा करने लगे। कपड़े खरीद रही लड़कियों ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। इस बीच भैंसा बाजार के निवासी दो युवक दुकान के अंदर घुसकर लड़कियों से अभद्रता और छेड़खानी करने लगे। दुकान के मालिक पंकज मौर्या ने विरोध करते हुए रोका। इससे नाराज युवकों ने पंकज की पिटाई कर दी। पीड़ित पंकज ने हरनही चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि चौकी पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के हिरासत में लिया, लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया।