{"_id":"6765d044693136df930191e4","slug":"gorakhpur-news-mohaddipur-accident-case-registered-against-racer-bike-driver-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-783678-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीपुर हादसा : रेसर बाइक चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीपुर हादसा : रेसर बाइक चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहद्दीपुर हादसे में बेटे, दो नातिन और नाती को खो देने वाले पिता राजेंद्र कुमार ने कैंट थाने में रेसर बाइक चालक पर केस दर्ज कराया है। मोहद्दीपुर के लेबर काॅलोनी में रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि बहू निकिता का गोरखनाथ इलाके के अंश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
राजेंद्र कुमार ने तहरीर में लिखा है कि छह दिसंबर को विवाह समारोह से हुमायुंपुर से बेटा विक्रांत परिवार के साथ बाइक से घर आ रहा था। नहर रोड पर घर के लिए घूमा, तभी सामने से आ रही बिना नंबर की रेसर बाइक चालक ने तेज रफ्तार में ठोकर मार दी। मौके पर ही बेटे विक्रांत, नातिन परी और लाडो की मौत हो गई। बहू का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान नाती भी मौत हो गई।
हादसे में छह लोगों की मौत
छह दिसंबर की देर रात मोहद्दीपुर हादसे में मौके पर ही विक्रांत (34) और उनकी दो साल की बेटी लाडो, एक साल की बेटी परी के अलावा रेसर बाइक चला रहे रुस्तमपुर के मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर के सूरज (20) की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान विक्रांत के बेटे अंगद की भी मौत हो गई। विक्रांत की पत्नी निकिता (30) और तीसरे बाइक सवार कुशीनगर के अहिरौली निवासी चिन्मयानंद मिश्रा (25) का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।