फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT: Students will not be able to keep B.Tech seats stuck, will have to pay full fees by 15th

एमएमएमयूटी : बीटेक की सीटें फंसाकर नहीं रख सकेंगे छात्र, 15 तक जमा करनी होगी पूरी फीस

Mon, 07 Jul 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT: Students will not be able to keep B.Tech seats stuck, will have to pay full fees by 15th
पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन का अहम निर्णय
विज्ञापन


तीनों राउंड में काउंसिलिंग कराने वाले सभी विद्यार्थियों को जमा करनी होगी पूरी फीस
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने इस बार बीटेक में प्रवेश को लेकर अहम बदलाव किए हैं। अब पहले, दूसरे या तीसरे राउंड की काउंसिलिंग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक अपना पूरा शुल्क जमा करना होगा। ऐसा न करने पर उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इससे चौथे राउंड में अलॉटमेंट के लिए ज्यादा सीटें होंगी।

एमएमएमयूटी में बीटेक में प्रवेश के लिए चार राउंड की काउंसिलिंग होती है। सत्र 2024-25 में चारों राउंड में हाई मेरिट के कारण जेईई मेन में दो लाख से अधिक रैंक पाने वालों को काउंसिलिंग का भी मौका नहीं मिल पाया था। काउंसिलिंग के बाद बीटेक की करीब एक तिहाई (385) सीटें रिक्त रह गई थीं। बाद में सीटें भरने के लिए स्पॉट राउंड काउंसिलिंग हुई तो उसमें जेईई मेन में 7.50 लाख रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश मिल गया था। यह बात खटकने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी समीक्षा का निर्णय लिया।
विज्ञापन


समीक्षा में पाया गया कि काउंसिलिंग के समय जो कन्फर्मेशन शुल्क जमा कराया जाता है, वह पूरी तरह से रिफंडेबल होता है। हाई मेरिट वाले छात्र बड़ी संख्या में यहां सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा कर काउंसिलिंग कराकर सीटें फंसा लेते हैं और दूसरे बड़े संस्थानों में भी प्रयास करते रहते हैं। बड़े संस्थानों में प्रवेश मिल जाने पर बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां से प्रवेश निरस्त करा लेते हैं। इससे दूसरे छात्रों को मौका नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
विश्वविद्यालय ने किए ये उपाय
छात्र अंतिम समय तक सीटें न फंसा सकें, इसके लिए इस बार कई उपाय किए गए हैं। पहले सीट कन्फर्मेशन शुल्क 40 हजार हुआ करता था। उसे बढ़ाकर अब 80 हजार रुपये कर दिया गया है। तीन राउंड की काउंसिलिंग 12 जुलाई को पूरी होगी। पहले, दूसरे व तीसरे दौर में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को शेष शुल्क कुल 57,700 रुपये और जमा करने हैं। यह शुल्क जमा करने के लिए 5 से 15 जुलाई तक की तिथि तय की गई है। शुल्क जमा न करने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इससे चौथे राउंड में अधिक सीटें रिक्त होंगी।



...
कोट
बीटेक में शुरुआती तीन राउंड में प्रवेश लेने वाले छात्रों को शेष शुल्क 15 जुलाई तक जमा करना होगा। ऐसा न करने पर उनका प्रवेश ऑटोमेटिक निरस्त हो जाएगा। इससे चौथे राउंड में मेधावियों को प्रवेश का मौका मिलेगा।

- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed