{"_id":"688537189168a7e8c0032c00","slug":"gorakhpur-news-mmmut-served-notice-to-housing-development-council-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1016754-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी ने आवास विकास परिषद को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी ने आवास विकास परिषद को थमाया नोटिस
विज्ञापन
नए प्रशासनिक भवन से बार-बार कांच और टाइल्स टूटकर गिरने का मामला
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन के डिजाइनर कांच और टाइल्स बार-बार टूटकर गिरने को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
एमएमएमयूटी में 11.86 करोड़ रुपये की लागत से करीब दो वर्ष पूर्व नया प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2023 को इसका उद्घाटन किया था। पिछले कुछ महीनों से बाहरी दीवारों पर चिपकाई गई कई टाइल्स टूटकर गिर चुके हैं। 25 जुलाई को दोपहर तेज हवाओं और बारिश के दौरान द्वितीय तल पर कुलपति कार्यालय के सामने स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल और गैलरी से वजनी कांच टूटकर बाहर फर्श पर गिर गए थे। गनीमत था कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। कांच गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि कैंपस के बाहर सड़कों तक सुनी गई थी। तेज आवाज के कारण वहां मौजूद कर्मचारी भी सहम गए थे।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि आवास विकास परिषद के अधिकारियों को फोन करके भी इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण के दौरान उचित विधि और गुणवत्ता में कमी के कारण बार-बार टाइल्स और कांच टूटकर गिर रहे हैं।