फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT: Preparations underway for permission to study medicine from the management board

एमएमएमयूटी : प्रबंध बोर्ड से भी मेडिकल की पढ़ाई की अनुमति की तैयारी

Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT: Preparations underway for permission to study medicine from the management board
एमएमएमयूटी में प्रबंध बोर्ड की बैठक 30 जुलाई को, मंजूरी के बाद शासन को भेजा जाएगा पत्र
विज्ञापन

चिकित्सा संकाय खोले जाने के लिए जून में प्राविधिक शिक्षा विभाग को भेजा था प्रस्ताव, जल्द अनुमति की आस
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चिकित्सा संकाय खोले जाने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। चिकित्सा संकाय खोले जाने के लिए अब प्रबंध बोर्ड से अनुमति की तैयारी है। बोर्ड की बैठक 30 जुलाई को तय की गई है। इसका एजेंडा तैयार किया जा रहा है।

एमएमएमयूटी में चिकित्सा संकाय खोले जाने के प्रस्ताव को पहले से ही विद्या परिषद की मंजूरी मिल गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका प्रस्ताव जून में ही प्राविधिक शिक्षा विभाग को भेज दिया है। प्रबंध बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल जाने के बाद शासन को पत्र भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही प्राविधिक शिक्षा विभाग से अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन


....
दीक्षांत के आयोजन को भी मिलेगी मंजूरी
एमएमएमयूटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन 26 अगस्त को होना है। दीक्षांत की मंजूरी का एजेंडा भी प्रबंध बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की बैठक में डिग्री, उपाधि, पदक, मानद उपाधि दिए जाने को भी मंजूरी मिल जाएगी। विश्वविद्यालय में करीब 1500 छात्र-छात्राओं को डिग्री व उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
डीडीयू में तेज हुईं दीक्षांत समारोह की तैयारियां
- गंभीरनाथ ऑडिटोरियम किया गया बुक, तैयारियां तेज
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को होना है। इसमें करीब 85 हजार छात्र-छात्राओं को डिग्री व उपाधियां प्रदान की जाएंगी। डीडीयू का दीक्षांत समारोह इस बार योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इसे लेकर मंगलवार को ऑडिटोरियम के बुकिंग की औपचारिकताएं पूरी हो गईं। तैयारियां समय से पूरी किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस बार दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कार्य परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed