{"_id":"686435298f0fc180f905c76c","slug":"gorakhpur-news-mmmut-placement-crosses-1000-for-the-second-time-a-new-record-created-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-989429-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : दूसरी बार प्लेसमेंट 1000 के पार, बना नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : दूसरी बार प्लेसमेंट 1000 के पार, बना नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
सत्र 2024-25 में कुल 1047 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कैंपस प्लेसमेंट के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। सत्र 2024-25 में 1047 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिलाने के साथ विश्वविद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की है। एमआरएफ टायर द्वारा अंतिम समय में 77 विद्यार्थियों के चयन के बाद विश्वविद्यालय ने 1000 का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले सत्र 2021-22 में तत्कालीन कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के कार्यकाल में 1022 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला था।
एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि सत्र 2024-25 में कुल 108 कंपनियां परिसर में प्लेसमेंट के लिए आईं। हमने इस वर्ष विद्यार्थियों की सॉफ्ट स्किल, तकनीकी दक्षता, और इंटरव्यू की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया। नियमित मॉक इंटरव्यू, औद्योगिक सत्र, एलुमनाई संवाद श्रृंखला और कंपनियों की मांग के अनुसार कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह सफलता प्लेसमेंट सेल की टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमारे छात्र समन्वयकों ने दिन-रात एक कर अपने बैचमेट्स के लिए कंपनियां लाने में अहम किरदार निभाया।
...
किस वर्ष कितने छात्रों कोे प्लेसमेंट
सत्र छात्र संख्या
2024-25 1047*
2023-24 842
2022-23 940
2021-22 1022
2020-21 411
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि एनआईआरएफ और क्यूएस रैंकिंग में स्थान पाने की वजह से उद्योग जगत का रुझान विश्वविद्यालय के लिए बढ़ा है। यह सफलता न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूर्वांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की उत्कृष्टता को भी स्थापित करती है।