{"_id":"6883e54a3a33af07150ad03e","slug":"gorakhpur-news-mmmut-designer-glass-in-the-form-of-a-wall-broke-and-fell-due-to-the-gusts-of-wind-people-got-scared-on-hearing-the-bomb-like-sound-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1015153-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : हवा के झाेंकों से टूटकर गिरे दीवार रूपी डिजाइनर शीशे, बम जैसी आवाज पर सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : हवा के झाेंकों से टूटकर गिरे दीवार रूपी डिजाइनर शीशे, बम जैसी आवाज पर सहमे लोग
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के नए प्रशासनिक भवन के द्वितीय तल पर मौजूद कॉन्फ्रेंस हॉल व गैलरी के शीशे टूटकर गिरे
दो साल पूर्व 11.86 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ था नया प्रशासनिक भवन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दोपहर करीब 12:30 बजे तेज हवा के झोंकों को बाहरी दीवार के रूप में लगाए गए डिजाइनर शीशे दो जगह से टूटकर गिर गए। वजनी होने के कारण आवाज इतनी अधिक थी कि आस-पास के लोगों को लगा कि बम फटा हो। आवाज कैंपस से बाहर तक सुनी गई।
एमएमएमयूटी के नए प्रशासनिक भवन की दूसरी मंजिल पर कुलपति कार्यालय है। कुलपति कार्यालय के सामने बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल है। सुंदर दिखने के लिए बाहरी दीवार के रूप में डिजाइनर महंगे शीशे लगाए गए हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल के शीशे का एक हिस्सा टूटकर फर्श पर गिरा। कुछ ही सेकंड बाद गैलरी में से भी एक शीशा टूटकर गिर गया। दो बार तेज आवाज से वहां मौजूद कर्मचारी सहम गए। कुछ समय तक तो समझ ही नहीं आया कि यह आवाज कैसी थी। बाहर फर्श पर नजर पड़ी, तब मामला समझ में आया। कैंपस के बाहर भी लोग तेज आवाज को लेकर चर्चाएं करते रहे। दहशत का आलम यह था कि काफी देर तक प्रशासनिक भवन आने-जाने वाले लोगों को कर्मचारी अलर्ट करते रहे।
...
कार्यदायी संस्था को जारी होगा नोटिस
कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद ने 11.86 करोड़ की लागत से इसका निर्माण करीब दो साल पहले किया था। इससे पहले भी कई जगहों पर दीवार पर लगे ग्रेनाइट भी उखड़कर गिर चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं लीकेज होने के कारण शुक्रवार को घटना हुई है।
विज्ञापन
...
वर्जन
यह गंभीर मामला है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को पत्र लिखा जा रहा है। यह घटना क्यों हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी