फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT: Counseling for B.Tech from June 28, admission process will be completed by August 14

एमएमएमयूटी : बीटेक में 28 जून से काउंसलिंग, 14 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 30 May 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT: Counseling for B.Tech from June 28, admission process will be completed by August 14
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आलोक में विश्वविद्यालय ने बनाई योजना
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 28 जून से शुरू हो जाएगी। इस बार प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त तक पूरी करने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने योजना बना ली है।
डीन यूजी प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 27 जून तक च्वॉइस लॉक कर सकेंगे। इसके बाद 28 जून को प्रथम चरण की सीट अलॉट की जाएगी। अभ्यर्थियों को उसी दिन अपनी सीट फ्रीज करनी होगी। उन्हें तीन जुलाई तक 80 हजार रुपये कंफर्मेशन शुल्क जमा करना होगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग पांच जुलाई से, तीसरे राउंड की 10 और चौथे राउंड की काउंसलिंग 18 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

बीटेक को लेकर पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश हैं कि 14 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। नए सत्र में बीटेक में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 26 जून तक आवेदन कर सकेंगे। कोरोना महामारी आने के बाद वर्ष 2020 से ही एमएमएमयूटी में बीटेक समेत कई विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया देरी से चल रही थी। इससे प्रथम वर्ष में सबसे अंत में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की शुरुआती एक-दो महीने तक की कक्षाएं छूट जाती थीं। परीक्षा में देरी की वजह से कई तरह की समस्याएं आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
25 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 21 से 23 जुलाई तक रिपोर्ट कर सत्यापन कराना होगा। इसके बाद 25 जुलाई को ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। चार चरणाें की काउंसलिंग के बाद भी खाली रह गईं सीटों के लिए दो चरणों में स्पॉट राउंड काउंसलिंग के जरिए प्रवेश लिया जाएगा।

--
वर्जन...
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार 14 अगस्त तक बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू है, 28 जून से काउंसलिंग शुरू होगी। सत्र में देरी न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed