फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Miscreants pelted bricks and stones at auto driver and his wife, serious

Gorakhpur News: ऑटो चालक व उसकी पत्नी पर मनबढ़ों ने बरसाए ईंट पत्थर, गंभीर

Sun, 06 Oct 2024 05:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Miscreants pelted bricks and stones at auto driver and his wife, serious
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गार्डेन के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार की रात एक ऑटो चालक व उसकी पत्नी पर दो बाइकों पर सवार छह मनबढ़ों ने ईंट और पत्थर बरसाए। हमले में घायल ऑटो चालक की स्थिति गंभीर है। उसकी पत्नी को भी हल्की चोट आई है। पुलिस ने ऑटो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने खजांची चौक के पास एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कैंट इलाके के पड़हा टोला आश्रम गली मोहद्दीपुर निवासी अनुज गुप्ता (35) का शुक्रवार रात पत्नी गीता गुप्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गीता नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। उस वक्त अनुज गुप्ता खाना खा रहा था। पत्नी को नाराज होकर बाहर जाने के कुछ देर बाद ही वह पीछे से अपनी ऑटो लेकर निकला। तब तक उसकी पत्नी कैंट इलाके के गवर्नमेंट गार्डेन के मुख्य गेट के पास पहुंच गई थी। यहां पति-पत्नी में विवाद होता देख बाइक सवार कुछ मनबढ़ युवकों ने टोका-टाकी की और अनुज गुप्ता को गालियां दीं, जिसका अनुज और उसकी पत्नी दोनों ने विरोध किया। बाइक सवार युवक वहां से गली के रास्ते आगे चले गए।
विज्ञापन


इधर, पति-पत्नी का सड़क पर आपस में विवाद होता देख कुछ राहगीर उन्हें समझाने और घर लौट जाने को कह रहे थे। इस बीच रात 11:25 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार छह की संख्या में युवक पहुंचे और दंपती को टारगेट कर पीछे से ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह की सूचना पर मोहद्दीपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और अचेतावस्था में अनुज गुप्ता को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed