फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Middle-aged man commits suicide... Suicide note mentions illness, family members say it is land dispute

Gorakhpur News: अधेड़ ने कर ली खुदकुशी...सुसाइड नोट में बीमारी, घरवाले बता रहे जमीन का विवाद

Fri, 13 Jun 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Middle-aged man commits suicide... Suicide note mentions illness, family members say it is land dispute
घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड, पुलिस ने फुटेज कब्जे में लिया
विज्ञापन


गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह जंगल सिकरी निवासी 56 वर्षीय शख्स ने घर के पास मौजूद आम के पेड़ पर चढ़कर बृहस्पतिवार की सुबह आत्महत्या कर ली। रस्सी के सहारे फंदे से लटका शव देखकर घर में चीख पुकार मच गई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आत्महत्या करने जा रहे शख्स की पूरी गतिविधि रिकार्ड है। अधेड़ की जेब से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें घटना की वजह बीमारी बताई गई है। वहीं परिजनों ने इस घटना के लिए गांव के ही व्यक्ति पर जमीन संबंधी विवाद में उलझाकर अपमानित कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
जंगल सिकरी निवासी राजनाथ यादव व राजेंद्र यादव सगे भाई हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों भाईयों ने बरामदे में बैठकर चाय पी। इसके बाद राजेंद्र बाहर चले गए। राजनाथ घर में गए और हाथ में रस्सी लिए घर के पीछे लगे आम के पेड़ पर चढ़ गए। हरे रंग की प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर डाली से झूल गए। कुछ देर बाद घर के लोग उधर गए तो राजनाथ को पेड़ से झूलता देख शोर मचाने लगे। रस्सी काटकर राजनाथ को नीचे उतारा गया, तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर खोराबार एसओ इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया। राजनाथ का बड़ा बेटा संजय पीएसी का जवान है। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------
कैमरे की रिकार्डिंग से खुला मामला
एसओ इत्यानंद पांडेय ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से तीन छोटी-छोटी पर्चियां मिली। एक पर्ची में आत्महत्या का कारण बीमारी, दूसरी पर्ची में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने व तीसरी पर्ची में घर के किसी व्यक्ति का दोष नहीं की बात लिखी है। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो राजनाथ यादव पेड़ पर चढ़ा दिखा। इस फुटेज में वह डाली में रस्सी बांधते और कुछ देर बाद पेड़ की डाली से फंदे के सहारे लटका दिख रहा है। फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जमीन हड़पकर फर्जी मुकदमे में फंसाने व उत्पीड़न का आरोप
मृतक के भाई राजेंद्र यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने एम्स एवं झंगहा थाने में फर्जी केस दर्ज कराकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। तहरीर में उसने कहा कि रसूखदार ने बुधवार को राजनाथ को अपमानित करने के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना से दुखी होकर ही भाई ने आत्महत्या कर ली।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed