फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mercury reached 10.5 degrees Celsius...Wednesday was the coldest night of the season.

Gorakhpur News: 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा...सीजन की सबसे सर्द रात रही बुधवार

Fri, 29 Nov 2024 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mercury reached 10.5 degrees Celsius...Wednesday was the coldest night of the season.
गोरखपुर। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब सुबह-शाम ठंड से सिहरन होने लगी है। पारा भी लुढ़क गया है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बुधवार रात इस सीजन की सबसे ठंड रात रही। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान के उतार-चढ़ाव में अगर बचकर नहीं रहे तो बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से महज .3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार की रात को भी न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब तक यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद लगातार न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही थी। इस बीच 13 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया था। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शुक्रवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

------



डॉक्टर की इन बातों पर दें ध्यान

फिजिशियन डाॅ. राजीव जायसवाल ने बताया कि बदलते मौसम में लापरवाही से खांसी, बुखार व जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। इस मौसम में अस्थमा, डायबिटीज, हाई बीपी, दिल की बीमारी की परेशानी से जूझ रहे बुजुर्गों को विशेष सतर्क रहना चाहिए। इस मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए, ताकि सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या दूर रहे। योग का सहारा लेकर शरीर और मन को चुस्त-दुरुस्त रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें ताकि कब्ज से बच सकें। संभव हो तो डायबिटीज के मरीज और 60 साल से ज्यादा की उम्र के बुजुर्ग कोलेस्ट्राल टेस्ट जरूर कराएं। क्योंकि इस मौसम में शरीर को गर्मी देने के लिए नसें सिकुड़ने लगती हैं और खून गाढ़ा हो जाता है। इससे खून के संचार में परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed