फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mental health checkup is most important

Gorakhpur News: मानसिक स्वास्थ्य की जांच सबसे जरूरी

Wed, 13 Aug 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mental health checkup is most important
शुगर और ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों की इससे ही होती है शुरुआत
विज्ञापन

एम्स और आईसीएमआर मिलकर कर रहे शोध
गोरखपुर। मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है, जिसे स्वास्थ्य जांच से लगभग किनारे रखा जाता है। जबकि तमाम अध्ययन में यह बात सामने आई कि शुगर और ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों की शुरूआत इससे ही होती है। एम्स और आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) इस पर मिलकर शोध कार्य कर रहे हैं।
इस शोध के प्रमुख वैज्ञानिक के डॉ. यू वैंकटेश ने बताया कि यूपी में इस तरह के 1900 लोग चिन्हित किए गए हैं जिनकी सोचने, समझने की शक्ति का विकास उम्र के अनुपात में कम है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. तापस कुमार आइच का कहना है कि मानसिक रूप बीमार व्यक्ति किसी भी तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। कोई व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ है या नहीं, इसकी जांच के लिए कुछ खास प्रक्रिया है। अभी अपने देश में इस विषय पर बहुत अधिक बात नहीं होती है। जब कोई बड़ी घटना सामने आती है, तब लोग इस पर सोचते हैं।
विज्ञापन

--
लक्षण असामान्य तो जरूर कराएं जांच
डॉ. तापस कुमार आइच का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति असामान्य गतिविधि प्रदर्शित करता है, जैसे वह अक्सर उदास रहता है, अकेले रहना चाहता है। बात-बात पर उग्र हो जाता है, रोने लगता है, झगड़ालू है तो यह उसके अस्वस्थ होने का लक्षण है। अत्यधिक नशा भी इसका एक लक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

केस स्टडी
डिप्रेशन के शिकार लोगों के ये भी हुए शिकार


1 मार्च 2025 : मानसिक रूप से विक्षिप्त रामदयाल ने दादा-दादी और दादा के बड़े भाई की हत्या कर दी थी। आरोपी बोल रहा था कि वह रावण वध कर रहा था... बाधक बने राक्षसों का भी अंत कर दिया। यहीं नहीं आरोपी ने जेल में भी एक बंदी को रावण कहते हुए मारने के लिए उसके ऊपर कूद पड़ा था।


24 सितंबर 2024 :: भैंसारानी गांव में सनकी ने राहुल यादव के डेढ़ साल का बच्चे विद्यांश यादव की ईंट मारकर हत्या कर दी। बच्चा घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूछताछ में इधर-उधर की बातें कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed