{"_id":"676728670df785329508d218","slug":"gorakhpur-news-medicines-prescribed-by-chc-doctor-are-available-only-at-outside-shops-not-at-the-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-785190-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अस्पताल नहीं बाहर की दुकान पर ही मिलती है सीएचसी के डॉक्टर की लिखी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अस्पताल नहीं बाहर की दुकान पर ही मिलती है सीएचसी के डॉक्टर की लिखी दवा
विज्ञापन
भटहट। भटहट सीएचसी के डाॅक्टर की लिखी दवा बाहर की एक निश्चित दुकान पर ही मिलने की सूचना पर शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने सीएचसी से सटे चार मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस दौरान तीन दुकानों से दवाओं के पांच सैंपल लिए गए। जांच के दौरान ही अस्पताल से एक मरीज सफेद रंग की पर्ची लिए दवा के लिए पहुंचा। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने पर्ची अपने पास रखते हुए दुकान से दवा दिलवाई। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
ड्रग्स इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सीएचसी में इलाज कराने आए एक मरीज ने डीएम ऑफिस में शिकायत की थी कि सीएचसी के डाॅक्टर जो दवा लिखते हैं, वह सिर्फ अस्पताल परिसर से सटे एक मेडिकल स्टोर पर मिलती हैं। डीएम के निर्देश पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने परिसर से सटे चार मेडिकल स्टोर की जांच की। श्रीराम मेडिकल स्टोर पर दवाओं का कैश मेमो नहीं कट रहा था। यहां 10 दवाओं के क्रय विक्रय की रसीद मांगी गई। इसके अलावा एक दवा का सैंपल लिया गया। न्यू श्याम मेडिकल स्टोर पर से दो दवाओं का सैंपल लिया गया। यहां भी कैश मेमो नहीं काटी गई थी। इसके बाद जनता मेडिकल स्टोर की जांच हुई। अंत में अपर्णा मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं का सैंपल लिया गया।
पर्ची लेकर दवा के लिए पहुंचा मरीज
जांच के दौरान ही जंगल हरपुर गांव निवासी सुनील साहनी चार दवाएं लिखी एक छोटी पर्ची लेकर दुकान पर पहुंचे। सुनील साहनी ने बताया कि अस्पताल की पर्ची के अलावा छोटी पर्ची पर बाहर की दवा लिखी गई है। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने पर्ची को अपने पास रख लिया। दवा विक्रेता ने पर्ची के हिसाब से सुनील को दवाएं दीं।