फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Maximum temperature of Gorakhpur reached 44 degree Celsius... Heat broke 18 year record

Gorakhpur News: गोरखपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा...गर्मी ने 18 वर्ष का तोड़ा रिकार्ड

Thu, 30 May 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Maximum temperature of Gorakhpur reached 44 degree Celsius... Heat broke 18 year record
गोरखपुर। गर्मी और उमस से बुधवार को पूरे दिन लोग बेचैन रहे। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो पिछले 18 वर्ष में सर्वाधिक है। दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने पर गर्म दिन की श्रेणी में रहा। वहीं मंगलवार रात का तापमान पिछले 24 घंटे में करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 पहुंच गया। ऐसे में रात गर्मी के चलते बेचैनी से कटने के बाद दिन में भी भीषण गर्मी सताती रही।
विज्ञापन



मौसम का तेवर मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी सख्त नजर आया। साफ आसमान के बीच तेज धूप और इसके साथ ही गर्म हवाओं की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहर निकलने लोग किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे, वहीं शहर के बाजारों में भीषण गर्मी में सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जिसके चलते हीट वेव की स्थिति दिन में बनी रही। दिन में तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। इससे पूर्व मई में 18 मई को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो छह वर्ष में सर्वाधिक रहा। वहीं 26 मई की रात को न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो पिछले आठ वर्ष में सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आज से राहत मिलने की उम्मीद



मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पुरवा ठंडी हवा चलेगी। जिसके चलते शाम से बादल छाने के साथ पुरवा हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। यह आलम 31 मई और एक व दो जून तक बना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केेंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 मई से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं और तराई क्षेत्रों में संभावित बारिश के प्रभाव से लू के स्थानीय वितरण और तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने के परिणामस्वरूप एक जून से लू की स्थिति से निजात मिलने की संभावना है।
-----



पिछले पांच दिनों में ऐसे चढ़ा अधिकतम तापमान

25 मई 42.2

26 मई 41.6
27 मई 42.2

28 मई 41.3
29 मई 44.0

-----



मई में तापमान ने बनाया सीजन का रिकॉर्ड

वर्ष अधिकतम तापमान
2023 41.4

2022 40.7
2021 41.0

2020 42.4
2019 42.8

2018 41.8
2017 43.7
2016 42.6
2015 42.0
2014 42.6
2013 41.1
2012 43.6
2011 39.7
2010 43.6
2009 41.9
2008 40.3
2007 41.6
2006 43.0
2005 44.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed