फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Maths questions confused the candidates... History gave relief

Gorakhpur News: गणित के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया...इतिहास ने दी राहत

Mon, 15 Sep 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Maths questions confused the candidates... History gave relief
गोरखपुर। रविवार को आयोजित हुए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में गणित के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। लेकिन इतिहास के प्रश्नों ने राहत प्रदान की। इतिहास के अधिकांश प्रश्नों के जवाब अभ्यर्थी ने दिए। निगेटिव मार्किंग के कारण अभ्यर्थियों ने बहुत सोच-समझकर प्रश्नों के जवाब दिए।
विज्ञापन

एनडीए की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में गणित के पेपर में ढाई घंटे में 120 प्रश्नों को हल करना था। यह कुल 300 अंकों का था। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। सामान्य योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र में ढाई घंटे में 150 सवालों को हल करना था। यह पेपर कुल 600 अंकों का आया था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि नेगेटिव मार्किंग के कारण किसी भी प्रश्न को हल करने से पहले कई बार सोचना पड़ा। गणित के जिन सवालों में कोई संशय नहीं था उन्हें पहले हल किया। अभ्यर्थी विनय ने बताया कि इतिहास के प्रश्न घटनाओं पर आधारित थे इसलिए जवाब देने में विशेष समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed