फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Master sahab's pakora took the child's life... Unaware electricity corporation is saying - it fell from the sky

Gorakhpur News: मास्टर साहब की पकौड़ी ने ली बच्चे की जान... बेखबर बिजली निगम बता रहा- आकाश से गिरी

Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Master sahab's pakora took the child's life... Unaware electricity corporation is saying - it fell from the sky
बच्चे के भाई का आरोप- शिक्षिका ने बारिश के बाद पकौड़ी लाने भेजा था, करंट से हुई मौत
विज्ञापन

परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने के लिए विद्यालय प्रशासन लिख चुका है पत्र
बिजली निगम जता रहा आशंका- आकाश से गिरी बिजली से हुई बच्चे की मौत
सरदारनगर/ब्रह्मपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरा के परिसर में करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के भाई का आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका ने बच्चे को पकौड़ी लाने के लिए भेजा था। वापस आते समय ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आ गया। बेखबर बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आने से हो सकती है।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को सुबह हुई तेज बारिश के बाद परिसर में पानी भर गया था। बिजली का तार पानी के काफी नजदीक था। बच्चों के निकलने के लिए ईंट बिछाई गई थी। छुट्टी के बाद सभी बच्चे इसी से होकर निकले। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद शिक्षकों को पकौड़ी खाने का मन किया। इसके बाद एक शिक्षिका ने बच्चों से पकौड़ी मंगवाई।
विज्ञापन


अंकित के भाई अभिषेक का आरोप है कि छुट्टी के बाद शिक्षिका ने दोनों भाईयों को रोक लिया। उन्हें बाहर से पकौड़ी लाने के लिए भेजा। वह पकौड़ी लेकर आ रहे थे तभी ईंट पर से अंकित का पैर फिसला और वह पानी में गिर गया। वहीं पर टूटा हुआ तार था, जिसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों पर नहीं चेता बिजली विभाग
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर काफी पहले से है। स्कूल में प्रवेश करने पर पहले ट्रांसफार्मर ही आता है। इसे हटाने के लिए प्रधानाध्यापक ने बिजली निगम को पत्र लिखा था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी। ट्रांसफार्मर अब भी परिसर में ही है। वहां से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। ट्रांसफार्मर से एक तार नीचे लटका हुआ था।
कमरे में बंद हो गए शिक्षक
बच्चे की मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख सारे शिक्षक एकत्रित हुए और एक कमरे में बंद हो गए। सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तब जाकर वह बाहर निकले।
बाहर रहते हैं पिता
अंकित के पिता प्रमोद प्रजापति बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। दो भाईयों में वह छोटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रोकर बुरा हाल है। बिजली निगम और स्कूल प्रशासन को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विद्यालय के गेट पर ट्रांसफार्मर लगा है। इसी वजह से स्कूल के गेट पर जमा पानी में करंट उतर गया था, जिससे बच्चे की मौत हुई। शिक्षिका पर बच्चे से पकौड़ी मंगाने का आरोप गलत है। स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और बच्चों के घर जाने के दौरान यह घटना हुई है। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत रामपुरवा प्राथमिक विद्यालय को बेलवा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट करा दिया है। जब तक स्कूल पठन-पाठन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होगा तब तक वहां संचालन नहीं होगा।
- जितेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपुर
बिजली के तार टूटकर गिरने से बच्चे की मौत हुई इसकी जानकारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। अभी तार टूटने की बात सामने नहीं आई है।

- डीके सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विद्युत निगम की लापरवाही से हो रही हैं मौतें : विधायक
सरदारगनर। चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद ने बृहस्पतिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि क्षेत्र में बिजली निगम की लापरवाही से लगातार लोगों की मौत हो रही है। ब्रह्मपुर ब्लॉक के रामपुरा में कक्षा पांच के छात्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। कुछ माह पूर्व सोनबरसा में भी बिजली निगम की लापरवाही से तीन लोगों की मौत हुई थी। क्षेत्र में बिजली निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरी समस्या से अवगत कराऊंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed