{"_id":"684c7c8f150e84435c0ed2f2","slug":"gorakhpur-news-married-woman-who-went-to-her-in-laws-house-four-days-ago-cheated-her-husband-and-fled-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-969977-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार दिन पहले ससुराल गई विवाहिता पति को धोखा देकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार दिन पहले ससुराल गई विवाहिता पति को धोखा देकर भागी
विज्ञापन
काफी हंगामे व मान मनव्वल के बाद भी नहीं मानी विवाहिता
गोरखपुर से पकड़ कर घर ले जा रहा था भाई, उससे भी की मारपीट
सहजनवां। संतकबीरनगर जिले के एक गांव की दुल्हन शादी के तीन दिन बाद ही पति को धोखा देकर ससुराल से भाग निकली। गोरखपुर से उसे उसका भाई पकड़कर मायके ले जाने लगा तो सहजनवा में उसने प्रेमी के साथ मिलकर भाई से मारपीट भी। मामला थाने तक पहुंचा। काफी प्रयास के बाद भी विवाहिता नहीं मानी तो उसे प्रेमी संग भेज दिया गया।
विवाहिता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह संतकबीरनगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 10 जून को परिजनों ने जबरन शादी करा दी थी। वह एक युवक से छह वर्ष से प्रेम करती थी। शुक्रवार की भोर में ससुराल से भाग गई। प्रेमी के साथ गोरखपुर से कहीं जाने वाली थी, तब तक भाई ने पकड़ लिया और उसे वापस घर ले जाने लगा। विवाहिता के थाने पर होने की जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए। वहां विवाहिता ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को बालिग देख कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। काफी देर तक चली पंचायत के बाद विवाहिता प्रेमी संग चली गई।