फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Married woman found hanging under suspicious circumstances, accused of murder

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Married woman found hanging under suspicious circumstances, accused of murder
गोला। नगर पंचायत वार्ड संख्या एक कालीचौरा निवासी प्रीति पासवान (30) पत्नी कुलदीप पासवान की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से ससुराल वालों ने फंदे से लटककर खुदकुशी बताया। जबकि मृतका के भाई उपेंद्र ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

ससुराल के लोगों ने बताया कि मृतका प्रीति के पति कुलदीप अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। घर पर दो देवर, सास-ससुर और उनकी दो बेटियां पीहू (06) और रिशू (03) हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रीति अपनी बेटी पीहू के लिए लंच बनाकर उसे स्कूल भेजा और ससुराल के लोगों को चाय बनाकर दी। करीब नौ बजे ससुराल के लोग खेत की तरफ चले गए। थोड़ी ही देर में वहां रिशू भी रोते हुए पहुंची। रिशू को साथ लेकर उसके दादा, दादी घर आए। अंदर जाकर देखा तो प्रीति का कमरा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो प्रीति फंदे से लटकी हुई थी। इधर, गांव के लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में प्रीति ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


2018 में हुई थी प्रीति की शादी
बहन की मौत की सूचना पर सिकरीगंज ढकवा बाजार से उपेंद्र पासवान पहुंचा। उपेंद्र ने बताया कि ससुराल में बहन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। मैंने पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में बहन की कुलदीप से शादी हुई थी। इसके बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बुधवार सुबह बहन का गला दबाकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed